मुंशीगंज गोलीकांड हो गया जीवंत, भर आई आंखें
संसू, शिवगढ़ (रायबरेली) : रविवार शाम बरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज शिवगढ़ के मैदान में
संसू, शिवगढ़ (रायबरेली) : रविवार शाम बरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज शिवगढ़ के मैदान में जब मुंशीगंज गोली कांड का अवधी भाषा में नाट्य मंचन किया गया तो आजादी की वीर गाथा मंच पर जीवंत पर हो उठी। दर्शकों की आंखें आंसुओं से छलक पड़ीं तो वहीं पूरा माहौल देशभक्ति के जज्बे से भर गया।
संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली द्वारा मुंशीगंज गोलीकांड की यादों को ताजा किया गया। अवधी भाषा में नाटक प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि सीमा मोदी ने कहा कि मुंशीगंज गोलीकांड रायबरेली का वह इतिहास है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। नाटक का लेखन कसना के शेषपाल ¨सह ने किया। निर्देशक आत्मजीत ¨सह ने बताया कि मुंशीगंज गोली कांड के बारे में 30-35 साल पहले मैंने पढ़ा था लेकिन शिवगढ़ के ही रहने वाले शेषपाल ने जब यह नाटक तैयार किया तो हमारी संगीत नाटक अकादमी द्वारा 25 कलाकारों द्वारा दो महीने की तैयारी के बाद अवधी भाषा में इसका मंचन किया गया।