अब तक तीन हजार ¨क्वटल हुई धान खरीद
रायबरेली : धान क्रय की रफ्तार जनपद में धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। लक्ष्य 1.20 लाख ¨क्वटल खरीद का
रायबरेली : धान क्रय की रफ्तार जनपद में धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। लक्ष्य 1.20 लाख ¨क्वटल खरीद का है। इसके सापेक्ष अभी महज तीन हजार ¨क्वटल ही खरीद हो सकी है। इसका कारण सचिवों व मार्के¨टग इंस्पेक्टर की हड़ताल के साथ ही धान की फसल देर से तैयार होना बताया जा रहा है। एक नवंबर से पूरे जनपद में 63 केंद्रों पर खरीद होनी थी लेकिन साधन सहकारी समिति के 28 और आवश्यक वस्तु निगम के आठ केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। सहकारी समिति के 22 केंद्रों पर भी खरीद हुई है। बताया जा रहा है कि अब धान खरीद में तेजी आएगी। फरवरी प्रथम सप्ताह तक निर्धारित लक्ष्य पूरा करने का दावा भी किया जा रहा है। अधिकारी बोले,
पीसीएफ केंद्रों पर सोमवार को कितनी खरीद हुई, इसका ब्योरा इकट्ठा नहीं किया जा सका। 25 केंद्रों में सोमवार को 689 ¨क्वटल खरीद की गई। अब तक कुल लगभग तीन हजार ¨क्वटल खरीद हो चुकी है।
सौरभ यादव, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सहकारी समिति के सचिवों की हड़ताल खत्म हो गई। प्रदेश स्तर से इस आशय की सूचना मिली है। हमारे सभी केंद्र खुल रहे हैं और खरीद भी हो रही है।
सवींद्र ¨सह, सहायक निबंधक व सहायक आयुक्त सहकारिता