तेज रफ्तार रोडवेज बस से साइकिल सवार की मौत
संसू, अमावां (रायबरेली) : मिल एरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित
संसू, अमावां (रायबरेली) : मिल एरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ों से जा भिड़ी। इस दौरान साइकिल सवार दो युवक भी बस की चपेट में आ गया। हादसे में साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई और लगभग आधा सैकड़ा सवारियां चोटिल हो गई।
घटना मंगलवार सुबह आठ बजे की है। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के दलजीत ¨सह का पुरवा मजरे पहरेमऊ गांव निवासी दीपक द्विवेदी पुत्र राम करन साइकिल से गढ़ी खास स्थित एक प्लाई फैक्ट्री जा रहा था। कचौदा नानकारी गांव के पास रायबरेली से महराजगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइकिल में टक्कर मार दी। साइकिल सवार दीपक द्विवेदी साइकिल से छिटककर दूर जा गिरा। बस भी अनियंत्रित होकर पेड़ों से जा टकराई। इसमें बस में सवार मिल एरिया थाना क्षेत्र के लखपति नगर धमसीराय का पुरवा निवासी राजकुमार पुत्र विश्वंभर गंभीर रूप से घायल हो गया। बस में बैठी अन्य सवारियां भी हादसे में चोटिल हो गई। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को बस से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार दीपक और राजकुमार को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। राजकुमार का इलाज चल रहा है। डंपर की टक्कर से युवक घायल
अमावां: मिल एरिया थाना क्षेत्र में देवानंदपुर के पास मंगलवार शाम डंपर की टक्कर से साइकिल सवार घायल हो गया। बकरावा, हरचंदपुर निवासी सूरज अपनी भाभी शिवदुलारी को साइकिल पर बैठाकर घर लौट रहा था। रास्ते में उसे मिट्टी खनन में लगे डंपर ने टक्कर मार दी। सूरज को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। ट्रक ने बोलेरो में मारी टक्कर, चार घायल
रायबरेली : रायबरेली-लालगंज मार्ग पर दरीबा के निकट लालगंज की ओर से आ रही बोलेरो में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के पूरे बसंत ¨सह का पुरवा निवासिनी कलावती पत्नी वृंदावन, सांवले पुत्र राम प्यारे, राम सूरज पुत्र राम सुमेर, पंकज पुत्र श्रीपाल घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।