Move to Jagran APP

नोटबंदी से बड़ा दूसरा भ्रष्टाचार नहीं : आलोक

लालगंज (रायबरेली) पांच साल से दिल्ली से झूठ बोला जा रहा है। गुमराह करने की परंपरा चाल

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 12:14 AM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 12:14 AM (IST)
नोटबंदी से बड़ा दूसरा भ्रष्टाचार नहीं : आलोक
नोटबंदी से बड़ा दूसरा भ्रष्टाचार नहीं : आलोक

लालगंज (रायबरेली) : पांच साल से दिल्ली से झूठ बोला जा रहा है। गुमराह करने की परंपरा चालू हो गई है। भाजपा 2014 का मेनीफेस्टो भूल चुकी है। नोटबंदी से बड़ा भ्रष्टाचार कभी नहीं हुआ। यह बात सोमवार को ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक कुमार ने कही।

loksabha election banner

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा ने भगवान राम से लेकर किसान तक को नहीं छोड़ा। भाजपा ने जितने नारे दिए, खोखले दिए। नोटबंदी का आदेश उस समय दिया गया, जब आरबीआइ में दस के बजाय केवल दो ही डायरेक्टर थे। कहा कि पिछले 45 सालों से सर्वाधिक बेरोजगारी दर भाजपा शासन काल में है। विपक्ष में रहने पर धारा 370 समाप्त करने की बात कहने वाले अब उसे मजबूत करने तथा राममंदिर बनाने के बजाय सुप्रीम कोर्ट का आदेश मानने की बात कहने लगे हैं। सांसद प्रतिनिधि किशोरीलाल शर्मा ने कहा कि सरकार जिले के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जिस रेल पहिया कारखाना को वर्ष 2016 में शुरू हो जाना चाहिए था। वह अभी बन नहीं पाया है। रेलकोच, एम्स, नेशनल हाईवे, निफ्ट से लेकर आइटीआइ आदि कांग्रेस की देन है। पूर्व विधायक अशोक सिंह ने कहा कि जनता से झूठे वादे किए।

जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला, महेश प्रसाद शर्मा, अनूप वाजपेयी, राकेश सिंह, भैरो सिंह आदि ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर देवेंद्र बहादुर सिंह, चक्रपाणि त्रिवेदी, डा. बारिक, पूर्व ब्लाक प्रमुख जयशंकर सिंह, बबलू वाजपेयी, रामशरण सिंह, सुरेंद्र शर्मा, कृष्णमोहन सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.