भाजपा प्रत्याशी का नामांकन आज
रायबरेली सोमवार को जीआइसी ग्राउंड में उप मुख्यमंत्री की जनसभा के बाद भाजपा उम्मीदवार नामां
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 12:37 AM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 06:19 AM (IST)
रायबरेली : सोमवार को जीआइसी ग्राउंड में उप मुख्यमंत्री की जनसभा के बाद भाजपा उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान शांति व्यवस्था के साथ यातायात को लेकर पुलिस ने रूट प्लान तैयार कर लिया है।
भाजपा चुनाव कार्यालय में रविवार को लोकसभा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि सुबह 10.30 बजे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा जीआइसी ग्राउंड पहुंचेंगे। वहां एक जनसभा होगी। उसके बाद वह नामांकन करने के लिए कलेक्ट्रेट आएंगे। उनके नामांकन में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सभी मौजूद रहेंगे। जनसभा और नामांकन को लेकर पुलिस अधीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराया जाएगा। यातायात व्यवस्था के लिए विशेष तैयारी की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें