शहर की खोज-खबर लेते हुए पहुंचेंगे दफ्तर
जासं, रायबरेली : अब दफ्तर से पहले अफसर सड़कों की खाक छानेंगे। ऐसा शहर में सफाई व्यवस्
जासं, रायबरेली : अब दफ्तर से पहले अफसर सड़कों की खाक छानेंगे। ऐसा शहर में सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए किया गया है। मोहल्लों में साफ-सफाई के साथ बिजली, पानी व्यवस्था पर भी नजर रखेंगे। साथ ही हर दिन रिपोर्ट कलेक्ट्रेट में देनी होगी।
शासन की ओर से अफसरों को सुबह नौ बजे दफ्तर पहुंचने का फरमान जारी किया गया। वहीं, अब उन्हें एक नया आदेश मिल गया है। दफ्तर से पहले अब उन्हें सड़कों पर घूमना पड़ेगा। 17 अधिकारियों को 34 वार्डो की जिम्मेदारी दी गई है। अलग-अलग वार्डो का पर्यवेक्षणीय अधिकारी बनाया गया है। उन्हें हर दिन सुबह वार्ड के मोहल्लों में जाकर साफ-सफाई समेत सभी व्यवस्था की हकीकत देखनी होगी। साथ ही रिपोर्ट भी देनी होगी। इसका उद्देश्य शहर में सभी व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाना है। सुबह 7 से 9 बजे तक का समय निर्धारित
नोडल अधिकारी के निर्देश के बाद डीएम ने बनाए गए पर्यवेक्षकों को सुबह 7 से 9 बजे तक मोहल्लों में रहने के निर्देश दिए। इसमें मौके पर बिजली, पानी, सड़क, साफ-सफाई समेत सभी का फोटोग्राफ करके कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में जमा करना होगा। इनको मिली जिम्मेदारी
पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी 17 अधिकारियों को सौंपी गई है। इसमें सहायक अभियंता नलकूप, सहायक अभियंता ट्यूबवेल, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी, पीओ डूडा, अधिशासी अभियंता लघु ¨सचाई, सहायक अभियंता जल निगम, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, नायब तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार नगर, अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी, एआरओ जिला पूर्ति विभाग शामिल हैं।