विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण टक्कर: खड़ी कार को डंपर ने रौंदा, मां-बेटा गंभीर घायल

Published: Sat, 02 May 2026 07:22 PM (IST)

गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़ी एक कार को डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे कार सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़ी कार को डंपर ने टक्कर मारी।

  2. कार सवार मां श्वेता और बेटा सहर्ष गंभीर घायल।

  3. रायबरेली के डलमऊ क्षेत्र में हुई यह दुर्घटना।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़ी कार में डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। कार सवार मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। डंपर हाईवे से नीचे पलट गया, दुर्घटना में कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

जौनपुर जिले के ग्राम किराकत के रविंद्र यादव अपनी पत्नी श्वेता यादव व आठ वर्षीय पुत्र सहर्ष के साथ कार से दिल्ली से घर जा रहे थे।

डलमऊ थाना क्षेत्र के ग्राम कठगर के पास राजेंद्र ने कार सड़क किनारे खड़ी कर दी। सभी बाहर निकल आए। श्वेता का कहना है कि फ्रेश होने के बाद वह लोग कार में बैठ रहे थे तभी पीछे से आ रहे डंपर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें उसे व पुत्र सहर्ष को गंभीर चोटे आई हैं।

दोनों को गंभीर दशा में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।