Move to Jagran APP

सोनिया गांधी हों या प्रियंका लोकसभा चुनाव में रायबरेली से कोई जीत नहीं पाएगा : दिनेश सिंह

रायबरेली में आज भाजपा में दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ही 2019 में देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक सांसद रायबरेली से मिलेगा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 21 Apr 2018 04:54 PM (IST)Updated: Sat, 21 Apr 2018 05:55 PM (IST)
सोनिया गांधी हों या प्रियंका लोकसभा चुनाव में रायबरेली से कोई जीत नहीं पाएगा : दिनेश सिंह
सोनिया गांधी हों या प्रियंका लोकसभा चुनाव में रायबरेली से कोई जीत नहीं पाएगा : दिनेश सिंह

रायबरेली (जेएनएन)। कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में कभी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेहद करीबी रहे विधान परिषद सदस्य दिनेश प्रताप सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। रायबरेली में आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने दिनेश प्रताप सिंह के साथ उनके जिला पंचायत अध्यक्ष भाई अवधेश सिंह को पार्टी में शामिल कराया है।

loksabha election banner

रायबरेली में आज भाजपा में शामिल होने के दौरान दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ही एक बार फिर 2019 में देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक सांसद रायबरेली से मिलेगा। अब तो चाहे सोनिया गांधी हों या प्रियंका गांधी (2019) लोकसभा चुनावों में रायबरेली से कोई चुनाव जीत नहीं पाएगा। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस को इतना कुछ देने के बाद मैं उम्मीद कर रहा था कि अगर कांग्रेस सरकार बनी तो कम से कम मंत्री तो बन ही जाऊंगा लेकिन मेरे वो सपने प्रियंका गांधी ने चकनाचूर कर दिए। दिनेश सिंह ने कहा कि रायबरेली में विकास आज ठप हो चुका है।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा ही यहां विकास कर सकती हैं। इससे पहले एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर जमकर हमला किया। उन्होंने प्रियंका पर एमएलए के टिकट के लिए इस्तीफा लिखवाने का आरोप लगाया। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि भाई राकेश के लिए हरचंदपुर से एमएलए का टिकट मांगने गया था तो प्रियंका गांधी ने उनसे एमएलसी पद का इस्तीफा लिखवा लिया था। इतना ही नहीं बड़े भाई पर जिस व्यक्ति ने रेप का फर्जी आरोप लगाकर केस दर्ज करवाया उसे उन्हीं के गांव का ग्राम अध्यक्ष बना दिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.