विधायक ने सुनी समस्याएं, निस्तारण का आश्वासन
पूर्व कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक ने रविवार की शाम को स्थानीय आवास पर किसानों के साथ बैठक की
रायबरेली : पूर्व कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक ने रविवार की शाम को स्थानीय आवास पर किसानों के साथ बैठक की। इसमें सिचाई, बिजली की समस्या बताई गई। विधायक ने सभी को समस्याओं के निदान का भरोसा दिलाया।
किसानों ने खाद, बिजली, पानी जैसी मूलभूत समस्याओं के साथ-साथ बेसहारा मवेशियों का मुद्दा उठाया। विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने लोगों से कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाने और शारीरिक दूरी का पालन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसान एक-एक बोरी खाद के लिए दर-दर भटक रहा है। नहरें सूखी पड़ी है, बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। ट्रिपिग और अघोषित कटौती से किसान परेशान है। ग्रामीणों को मास्क, गमछा व झोला वितरित किया गया। सभी को भरोसा दिलाया कि गरीबों की हर समस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा उनके साथ खड़े हैं। इस मौके पर आशीष तिवारी, बृजेश यादव, मनीष शुक्ला, नरेंद्र शुक्ला, अमर बहादुर यादव, अरुण यादव, विकास यादव, शशिकांत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।