शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक दुष्कर्म
संसू, परशदेपुर (रायबरेली) : नसीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से युवक ने श
संसू, परशदेपुर (रायबरेली) : नसीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से युवक ने शादी का झांसा देकर दो वर्ष दुष्कर्म किया। जब लड़की ने शादी करने की बात कही तो उसे युवक ने भगा दिया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर न्याय पाने की गुहार लगाई।
थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने थाने में गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। किशोरी ने तहरीर में कहा है कि युवक से दो वर्षों से संबंध हैं। दो माह पहले हमें यह कहकर ले गया कि चलो कोर्ट मैरिज करना है। उसके बाद उसने अपनी बहन के यहां रखा और कोर्ट मैरिज नहीं की। दबाव बनाने पर वह गांव छोड़ गया और कहा कि अगर किसी से कुछ बताया तो जान से मार दूंगा। किशोरी ने शनिवार को थाने जाकर तहरीर देकर न्याय की मांग की। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है। एक समुदाय वर्ग के दोनों हैं। आपस मे समझौता न होने पर मुकदमा लिखकर जेल भेजा जायेगा।