महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
संवादसूत्र, सलोन (रायबरेली) : कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने गांव के दो युवकों पर दुष्कर्म का
संवादसूत्र, सलोन (रायबरेली) : कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने गांव के दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक शौच के दौरान जाते वक्त ही दोनों युवकों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की है।
सलोन कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा ममुनी निवासी एक 35 वर्षीय महिला ने गांव के दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को शाम कोतवाली पहुंची महिला ने पुलिस को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया कि 9 सितंबर को शाम लगभग 6 बजे शौच के लिए जा रही थी। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे गांव के दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सलोन कोतवाल रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है। महिला ने तहरीर दी है। इसके आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है।