बहन के घर जा रही किशोरी से दुष्कर्म
रायबरेली : थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक किशोरी से युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज
रायबरेली : थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक किशोरी से युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोमवार देर शाम किशोरी अपने गांव से पड़ोस के गांव स्थित अपनी बहन के घर जा रही थी। रास्ते में कुशलीखेड़ा निवासी मनीष उर्फ कल्लू पूत्र बाबूलाल व उसके साथी ने किशोरी को रोक लिया। दोनों युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर किशोरी को पीटा और फिर वहीं पुल के नीचे उठा ले गए। मनीष ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। फिर दोनों युवक वहां से भाग निकले। पीड़िता के पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष जीडी शुक्ला ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।