Move to Jagran APP

मामूली झगड़े में ताऊ और ताई ने मुंह दबाकर बच्चे की ले ली जान, रात को तालाब में फेंका शव

रायबरेली क्षेत्र के नरायनपुर मजरे मोन गांव में शुक्रवार में तीन साल के बच्चे की हत्या का खुलासा हो गया जिसमें पुलिस ने ताऊ और ताई क ो गिरफ्तार किया है।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sun, 24 Feb 2019 05:18 PM (IST)Updated: Sun, 24 Feb 2019 05:18 PM (IST)
मामूली झगड़े में ताऊ और ताई ने मुंह दबाकर बच्चे की ले ली जान, रात को तालाब में फेंका शव
मामूली झगड़े में ताऊ और ताई ने मुंह दबाकर बच्चे की ले ली जान, रात को तालाब में फेंका शव

 रायबरेली, जेएनएन।  क्षेत्र के नरायनपुर मजरे मोन गांव में शुक्रवार को ताई और ताऊ ने मिलकर मासूम की हत्या कर दी और उसका शव तालाब में फेंककर वारदात को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पुलिस को जब मुख्य आरोपित के घर से गीले कपड़े और बच्चे के जूते मिले, तो दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आपसी रंजिश हत्या की वजह बताई जा रही है।

loksabha election banner

नरायनपुर गांव निवासी केशर बक्स सिंह के यहां शुक्रवार को मुंडन संस्कार कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में उनके पड़ोसी अर¨वद सिंह की पत्नी प्रियंका भी अपने तीन वर्षीय पुत्र रौनक के साथ शामिल होने पहुंची थी। अपराह्न् लगभग तीन बजे मासूम लापता हो गया। परिवारीजन ने उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चला। रात लगभग दस बजे रौनक का शव उसी के घर के पीछे तालाब में उतराता मिला। एसपी सुनील सिंह फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. प्रतिभा के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन में मासूम के ताऊ पुतान सिंह के कमरे में बैग में भीगी पैंट, शर्ट बंद मिली। बक्से के पीछे बच्चे के जूते पड़े मिले, जोकि गीले थे। संदेह के आधार पर जब पुतान सिंह और उनकी पत्नी शैल कुमारी को पकड़ा गया तो दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुतान ने दिन में ही रौनक की हत्या तकिया से मुंह दबाकर कर दी थी। फिर रात में मौका मिलने पर शव तालाब में फेंक आया था।

दस दिन पहले देवरानी-जेठानी में हुआ था झगड़ा

नरायनपुर गांव में पुतान और उनके छोटे भाई अर¨वद का परिवार एक ही आवासीय परिसर में रहता है। कमरे और गृहस्थी बंटी हुई है। अर¨वद और पुतान का लड़का विकास दिल्ली में रहते हैं। यहां पर पुतान, उसकी पत्नी शैल कुमारी, बेटियां अंजली, प्राची और मीनू रहते हैं। अर¨वद की पत्नी प्रियंका अपने एकलौते बेटे रौनक के साथ अलग रहती थी। इस मकान के निर्माण में आई लागत में हिस्सेदारी को लेकर दस दिन पहले ही शैल कुमारी और प्रियंका का झगड़ा हुआ था, तभी शैलकुमारी ने धमकी दी थी कि हम तुम्हारा सर्वनाश कर देंगे। बेटे की हत्या की सूचना अर¨वद को काल करके दे दी गई है। वह रात में दिल्ली से रवाना हो गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.