एप्रेन पहन रसोइया बनाएंगी पकवान, मिलेगा इनाम
रायबरेली बच्चों को स्वादिष्ट और स्वास्थ्य वर्धक खाना बनाने के लिए अब रसोइयों के बीच प्रतियोगित
रायबरेली : बच्चों को स्वादिष्ट और स्वास्थ्य वर्धक खाना बनाने के लिए अब रसोइयों के बीच प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें स्वच्छता के सभी मानकों को देखा जाएगा। साफ-सफाई के साथ ही भोजन की गुणवत्ता भी परखी जाएगी। इस दौरान सभी रसोइया एप्रेन में नजर आएंगी। इसको लेकर विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है।
जिले के कस्तूरबा और परिषदीय विद्यालयों में खाना बनाने के लिए पांच हजार से अधिक रसोइया तैनात हैं। हर दिन का अलग-अलग मेन्यू तय है। शासन से निर्धारित मानकों पर कितनी खरी उतर रही हैं, कुछ इसी उद्देश्य से नौ फरवरी को प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें सभी रसोइयों को खाना बनाने के समय सभी मानकों को पूरा करना होगा। स्वच्छता और सुरक्षा के दृष्टिकोण से एप्रेन भी पहनना होगा। पुलिस लाइंस स्थित बीईओ कार्यालय परिसर में इसका आयोजन किया गया। इसमें 30 प्रतिभाग शामिल होंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को ईनाम भी दिया जाएगा।
इनका हुआ है चयन
एमडीएम जिला समन्वयक विनय कुमार तिवारी ने बताया कि 30 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। इसमें अमावां विकास क्षेत्र से फूलमती, सावित्री, बछरावां से रेखा, मालती, छतोह से सगीरून निशा, सीता, डीह से बबली, सोमवती, जगतपुर से संगीता, गौरा से सुमन देवी, गीता, लालगंज से धन्नो, शशी देवी, नगर क्षेत्र से गीता, सविता, राही माता देई, ऊंचाहार से घिरोज कुमारी, निशा, रोहनियां से प्रेमा, सुनीता, सलोन से ऊषा, डलमऊ से कौशल्या, सुमित्रा, सतांव से सुधा, आशा, खीरों से रामेश्वरी, पार्वती, शिवगढ़ से राजेश्वरी, लज्जावती शामिल हैं।
कोट
रसोइया पाक कला का मेन्यू पहले से निर्धारित है। छह सदस्यीय निर्णायक मंडल फैसला करेगा। संबंधित बीईओ को निर्देशित किया जा चुका है।
-पीएन सिंह, बीएसए