Move to Jagran APP

मजदूर संघ ने मारी बाजी, मिले 105 मत

आइटीआइ लिमिटेड श्रम संघ चुनाव में गहमागहमी के बीच मतदान

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2020 10:51 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 10:51 PM (IST)
मजदूर संघ ने मारी बाजी, मिले 105 मत
मजदूर संघ ने मारी बाजी, मिले 105 मत

रायबरेली : आइटीआइ लिमिटेड में शनिवार को श्रम संघों का चुनाव हुआ। इसमें कर्मचारियों ने अपने-अपने मत डाले। सर्वाधिक 105 मत पाकर मजदूर संघ ने बाजी मारी। वहीं दूसरे स्थान में श्रमिक संघ रहा। इस दौरान परिसर में पूरे दिन गहमागहमी का माहौल रहा।

loksabha election banner

सुबह मतदान प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें सात श्रम संगठनों ने भाग लिया। इस दौरान 179 मतदाताओं में 178 ने अपने मत का प्रयोग किया। मतगणना में 175 ही वैध पाए गये। इसमें मजदूर संघ ने सर्वाधिक 105 मत हासिल किया। वहीं श्रमिक संघ 58 मत, कर्मचारी संघ आठ मत, मजदूर परिषद् और वर्कर्स यूनियन को दो-दो मत मिले। जबकि आजाद मजदूर दल और इम्पलाइज यूनियन का खाता भी नहीं खुला। मतगणना के बाद सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले मजदूर संघ को निर्वाचित घोषित किया गया।

चुनाव अधिकारी संजय शर्मा ने इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज लिमिटेड मजदूर संघ के पक्ष में जारी विजयी होने का प्रमाण-पत्र इकाई प्रमुख वीबी सिंह द्वारा नव निर्वाचित मजदूर संघ अध्यक्ष सीएम सिंह जी को प्रदान किया गया। इस मौके पर सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भी नव-निर्वाचित मजदूर संघ के अध्यक्ष बधाई दी। सहायक प्रबंधक जनसंपर्क संजय बेदी ने बताया कि संपूर्ण चुनाव जिला प्रशासन की मौजूदगी में कोविड-19 के दिशा निर्देशों के अनुपालन के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.