Move to Jagran APP

गोशालाओं को प्रदेश सरकार दे रही अनुदान

संवादसूत्र, बछरावां (रायबरेली) : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने शिवगढ़ से लखनऊ

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Aug 2018 09:15 PM (IST)Updated: Mon, 13 Aug 2018 09:15 PM (IST)
गोशालाओं को प्रदेश सरकार दे रही अनुदान
गोशालाओं को प्रदेश सरकार दे रही अनुदान

संवादसूत्र, बछरावां (रायबरेली) : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने शिवगढ़ से लखनऊ जाते समय नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। वहीं, कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा समर्थकों को संबोधित किया।

loksabha election banner

सोमवार दोपहर लगभग एक बजे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय को बछरावां होते हुए शिवगढ़ जाना था। भाजपा समर्थकों द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष के बछरावां पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत के नेतृत्व में कस्बे के मुख्य चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शिवगढ़ गए। शिवगढ़ से वापस लौटते वक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बछरावां नगर पंचायत कार्यालय पर रुके। कार्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पेड़ लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यालय के सभागार में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी ने गोवंशों के लिए कान्हा उपवन योजना का शुभारंभ किया है। गोशालाओं को सरकार द्वारा अनुदान दिया जा रहा है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ घटा है। भाजपा सरकार में जिन अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा आम जनमानस को परेशान किया जा रहा है, उन्हें चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव पाल, नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र ¨सह, मंडल अध्यक्ष हरे कृष्ण पांडेय, वीरेंद्र गौतम, शरद ¨सह, किशन कुमार, भगवान कुमार अवस्थी, मयंक, सचिन सोनी, कमलेश, फतेह ¨सह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, साहबदीन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.