Move to Jagran APP

महाशिवरात्रि आज, जल चढ़ाकर भोले को रिझाएंगे

रायबरेली महाशिवरात्रि को लेकर शिव मंदिरों में तैयारी पूरी कर ली गई। आकर्षक फूलो

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Mar 2019 11:50 PM (IST)Updated: Sun, 03 Mar 2019 11:50 PM (IST)
महाशिवरात्रि आज, जल चढ़ाकर भोले को रिझाएंगे
महाशिवरात्रि आज, जल चढ़ाकर भोले को रिझाएंगे

रायबरेली : महाशिवरात्रि को लेकर शिव मंदिरों में तैयारी पूरी कर ली गई। आकर्षक फूलों के साथ ही बिजली के झालरों से सजाया गया है। मंदिरों में ओम नम: शिवाय के जाप शुरू हो गए हैं। आसपास पूजन सामग्री की दुकानें लग गई है। जगह-जगह शिवबरात निकलने के साथ भंडारा भी होगा।

loksabha election banner

सोमवार को महाशिवरात्रि है। मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा अर्चना के लिए लोगों का सुबह से ही तांता लगेगा। भोले बाबा की पूरे विधिविधान से पूजा कर प्रसन्न करने का हर किसी को चाहत होती है, ताकि उसकी मुरादें पूरी हो सके। रविवार को मंदिरों के आसपास दुकानें लग गई है। वहीं पूजन सामग्री खरीदने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

इन मंदिरों पर उमड़ेंगे भक्त

शहर के जगमोहनेश्वर मंदिर, पहलवान वीरबाबा मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर के अलावा बाल्हेश्वर मंदिर, भंवरेश्वर मंदिर, झारखंडेश्वर मंदिर, गल्थरेश्वर मंदिर, महेश्वर मंदिर, सेवारेश्वर महादेव मंदिर, अचलेश्वर मंदिर, सोहलेश्वर मंदिर, गहिरेश्वर मंदिर, गौरीशंकर महादेव मंदिर, मंतेश्वर महादेव मंदिर, कंजेश्वर मंदिर में श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचेंगे।

रात ढाई बजे से रुद्राभिषेक

संवादसूत्र, लालगंज : बाल्हेश्वर महादेव मंदिर बाल्हेमऊ,ऐहार की सजावट के साथ ही अन्य तैयारियां पूरी कर ली गयी है। पुजारी पं.झिलमिलजी महराज ने बताया कि रात ढ़ाई बजे से रुद्राभिषेक प्रारंभ होगा। भोर चार बजे से मंदिर के कपाट दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए जाएंगे। गहिरी स्थित गहिरेश्वर, सोहलेश्वर, मुंडमालेश्वर, सतनेष्वर में भी तैयारी पूरी हो गई है।

गंगा तट पर लगे जयकारे

डलमऊ के गंगा तट पर सुबह से जयकारे गूंजने लगे। विभिन्न घाटों पर लोगों ने स्नान कर गंगाजल लेकर विभिन्न शिव धामों के लिए रवाना हो गए। बड़ा मठ के महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्रानंद गिरि ने बताया कि सोमवार को ब्रम्हमुहूर्त से ही पूजन शुरू हो जाएगा, शाम 4.10 बजे चतुर्दशी लगेगी। शिव अभिषेक का यह समय सबसे उपयुक्त है। इस मौके पर डलमऊ बड़ा मठ के ब्रह्मचारी दिव्यानंद गिरि, गीतानंद गिरि, राम चैतन्य आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.