मीटर लगाने वाले बनकर घर में घुसे लुटरे
रायबरेली : ऊंचाहार में लुटेरों ने अब घर में दाखिल होने का अच्छा तरीका खोज लिया है। उनक
रायबरेली : ऊंचाहार में लुटेरों ने अब घर में दाखिल होने का अच्छा तरीका खोज लिया है। उनका यह तरीका रविवार को मनी का पुरवा गांव में सबके सामने आ गया। हालांकि वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। हो हल्ला होने पर उन्हें भागना पड़ा। मगर, लोगों में इसे लेकर दहशत का माहौल जरूर है। पुलिस ने मौके से लुटेरों का तमंचा और मोबाइल बरामद किया है।
कोतवाली क्षेत्र के मनी का पुरवा गांव के बाहर मो. इदरीस का घर है। रविवार की शाम करीब पांच बजे उनके यहां बाइक से दो युवक पहुंचे। उन्होने कहा कि वह बिजली का मीटर बदलने आए हैं। उसके बाद दोनों युवक घर में घुस गए। लूटपाट करने लगे। घर में मौजूद एक वृद्ध महिला से शुरू कर दी। इसका महिला ने विरोध किया। शोरगुल मचा दिया। महिला के चीखने चिल्लाने पर लुटेरे वहां से भाग निकले। भागने की हड़बड़ी में उनका तमंचा और एक मोबाइल फोन वहीं पर छूट गया। पुलिस ने पहुंच कर तमंचा और मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है।