सुपर मार्केट से पीछा किया, जेल गार्डेन में बैग छीन भागे बदमाश
जासं, रायबरेली : सोमवार रात शहर की सड़कों पर बदमाशों ने खूब धमाचौकड़ी की। सुपर माक
जासं, रायबरेली : सोमवार रात शहर की सड़कों पर बदमाशों ने खूब धमाचौकड़ी की। सुपर मार्केट से स्कूटी से जा रही दो महिलाओं का पीछा करके बदमाशों ने उन्हें रोका। फिर उनका बैग छीनकर भाग निकले। छिनैती की सूचना पर शहर पुलिस हरकत में आई। लुटेरों की तलाश में रात में ही कई जगहों पर दबिश दी गई। हालांकि अभी तक पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी।
शहर के आचार्य द्विवेदी नगर निवासी सुनीता पटेल पत्नी छेदीलाल सोमवार को लखनऊ में हेल्थ चेकअप कराने गई थी। रात लगभग नौ बजे वह रायबरेली लौटी। परिवार की एक महिला उन्हें लेने के लिए स्टेशन पहुंची। दोनों महिलाएं स्कूटी से घर के लिए निकली। सुपर मार्केट में षाड़ंगी तिराहे के निकट अचानक सुनीता की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने स्कूटी रोकी और सड़क किनारे बैठ गई। तभी बाइक सवार दो बदमाशों की नजर उन पर पड़ी। जब महिलाएं स्कूटी से आगे बढ़ीं तभी बदमाशों ने उनका पीछा किया और जेल गार्डेन रोड पर सिटी नर्सिंग होम के निकट सुनीता को स्कूटी रोकने के लिए कहा। सुनीता बदमाशों के इरादे समझ न पायी और स्कूटी रोक दी। तभी बदमाश उनका बैग छीनकर जेल रोड की तरफ भाग निकले। शहर के भीतर लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज हरिशरण ¨सह सूचना पर पहुंचे। बदमाशों के बारे में जानकारी लेने के बाद दोनों महिलाओं को घर भेज दिया गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि सुपर मार्केट से जेल रोड के बीच विभिन्न संस्थानों में सीसीटीवी लगे हैं। उनके फुटेज निकाले जा रहे हैं। हम जल्द ही वारदात का खुलासा कर देंगे। छिनैती का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।