मुनीम लूटकांड में संदिग्धों से पूछताछ, पुलिस के हाथ खाली
रायबरेली : मुनीम से लूट को 24 घंटे से ज्यादा वक्त बीतने के बाद भी पुलिस बदमाशों का सुराग न
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 11:44 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 11:44 PM (IST)
रायबरेली : मुनीम से लूट को 24 घंटे से ज्यादा वक्त बीतने के बाद भी पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है। व्यापार मंडल ने लूटकांड को लेकर खासा असंतोष जताते हुए जल्द खुलासे की मांग की है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा विधायक डा. मनोज पांडेय की फ्लोर मिल में काम करने वाले नकफुलहा निवासी शिव कुमार के साथ शुक्रवार शाम 4.87 की लूट हुई थी। इस वारदात के खुलासे के लिए शहर क्षेत्र में पहले सक्रिय रहे लुटेरों को पुलिस ने देर रात ही उठा लिया। उनसे पूछताछ अभी जारी है।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बैठक कर मुनीम लूटकांड पर पुलि¨सग को लेकर सवाल उठाए। जिलाध्यक्ष कृष्ण गोपाल कसौंधन ने कहा कि रेलवे स्टेशन के पास हुई लूट ने पूरे व्यापारी समाज को झकझोर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें