सुलह-समझौते से सुलटे 45562 मामले
रायबरेली जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें
रायबरेली : जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें सुलह समझौते से 45562 मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं आपसी विवाद से रिश्तों के टूटने के कगार पर पहुंच गए 11 जोड़ों का मनमुटाव दूर करके हंसी-खुशी विदा किया गया।
प्रभारी जनपद न्यायाधीश प्रथम रविद्र विक्रम सिंह एवं नोडल अधिकारी (विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी) द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके शुभारंभ किया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव पूजा गुप्ता द्वारा प्रभारी जनपद न्यायाधीश का स्वागत किया गया। सभी वादकारियों एवं उपस्थित अधिकारियों से लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण किए जाने का आग्रह किया। इस दौरान सभी न्यायिक अधिकारियों द्वारा सहभागिता की गई। विभिन्न बैंक कर्मियों एवं बीमा कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने लोक अदालत के माध्यम से अधिकाधिक मामलों का निस्तारण करने का प्रयास किया गया।
प्रभारी जनपद न्यायाधीश द्वारा एवं सचिव प्राधिकरण के प्रयास से 11 जोड़ों के मध्य सुलह कराते हुए न्यायालय से माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर विदाई की गयी। राष्ट्रीय लोक अदालत में 45562 मामले निस्तारित करते हुए छह करोड़ 78 हजार 423 रुपये के बाबत आदेश पारित किए गए।