Move to Jagran APP

चित्रगुप्त मंदिर में कलम पूजन

जासं, रायबरेली : चित्रगुप्त नगर स्थित भगवान चित्रगुप्त के मंदिर में शुक्रवार शाम कलम पूजन समारो

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 07:14 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 07:14 PM (IST)
चित्रगुप्त मंदिर में कलम पूजन
चित्रगुप्त मंदिर में कलम पूजन

जासं, रायबरेली : चित्रगुप्त नगर स्थित भगवान चित्रगुप्त के मंदिर में शुक्रवार शाम कलम पूजन समारोह हुआ। इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे विधि-विधान से पूजन अर्चन हुआ। पुरोहित ने कथा सुनाकर लोगों को इसकी महत्ता के बारे में बताया।

loksabha election banner

इससे पहले पुरोहित मोती ने कलम पूजन का पौराणिक महत्व बताया। वहीं, यजमान सुभांशु ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजन समारोह में सदर विधायक अदिति ¨सह, नपा अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव भी शामिल हुई। अद्वितीय चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव ने 10 नवंबर को निकलने वाले शोभायात्रा के बारे में जानकारी दी। प्रदेश महासचिव कमल श्रीवास्तव ने कहा कि इसमें कायस्थ समाज के लोग बढ़-चढ़कर शामिल होंगे। नागेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जिले की सभी तहसीलों से कायस्थ परिवार शोभायात्रा में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर रविशंकर अतुल्य, रवींद्र श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव, सौरभ, दिनेश, संजय प्रकाश, विमल, मनोज कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.