जेसी सप्ताह में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
रायबरेली जेसीआइ की ओर से जेसी सप्ताह के दौरान मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सेवन ए साइड अ
रायबरेली : जेसीआइ की ओर से जेसी सप्ताह के दौरान मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सेवन ए साइड और फाइव ए साइड हॉकी मैच खेले गए। वहीं आर्य समाज मंदिर स्कूल में डेंटल हाईजीन एंड ओरल केयर पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों का मेडिकल परीक्षण किया गया।
डॉ. नितिन निगम ने बच्चों को दांत के रखरखाव के बारे में जानकारी दी। इस दौरान करीब 100 बच्चों का परीक्षण भी किया। बच्चों को डेंटल किट जेसी लक्ष्मीशंकर सोनी ने वितरित किए। कार्यक्रम संयोजक किचल दुबे ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी सुयश जीवनानी ने मंच का संचालन किया। अध्यक्ष रजत गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। जेसी शालिनी श्रीवास्तव व अनामिका गुप्ता ने पौधा देकर प्रधानाचार्य एमएल विश्वकर्मा व डॉ. नितिन निगम का स्वागत किया।
मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी अबु यूसुफ ने सबका स्वागत किया। कोच संतोष कुमार ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बालकों की फाइव ए साइड, जबकि बालकों की सेवन ए साइड हॉकी मैच हुए। इसमें पांच-पांच टीमों ने भाग लिया। रेफरी सचिन यादव, शिवानी सोनकर, अजय सिंह, स्मिता ने निभाई। जिसमें न्यू एरा पब्लिक स्कूल प्रथम व माध्यमिक विद्यालय खतराना द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल, गोविद खन्ना, प्रियंका अग्रवाल, दीपिका खन्ना, संजय श्रीवास्तव, सूरज अग्रवाल, प्रबंधक शरद चौधरी, राकेश चंदानी, हर्षवर्धन, रीना गुप्ता, अल्पना आदि मौजूद रहे।