संयुक्त विकास आयुक्त ने योजनाओं की देखी हकीकत
संसू, हरचंदपुर : ब्लॉक क्षेत्र में चल रहीं केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की हकीक
संसू, हरचंदपुर : ब्लॉक क्षेत्र में चल रहीं केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की हकीकत परखने के लिए लखनऊ के संयुक्त विकास आयुक्त शनिवार को यहां पहुंचे। उन्होंने ब्लॉक परिसर का निरीक्षण किया। सभी योजनाओं की प्रगति के बारे में मातहतों से जानकारी ली। साथ ही पूरी पारदर्शिता के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन करने का आदेश दिया।
संयुक्त विकास आयुक्त लखनऊ रमेश चंद्र पांडेय के ब्लॉक कार्यालय पहुंचते ही अफसरों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण आदि के बारे में अफसरों व कर्मचारियों से जानकारी हासिल की। मनरेगा मजदूरों का समय पर भुगतान हो रहा है या नहीं, इस बारे में भी पूछा। समूहों द्वारा नर्सरी लगाने की योजना की प्रगति देखी। जब तक संयुक्त विकास आयुक्त ब्लॉक परिसर में रहे, तब तक वहां के अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मची रही। उनके जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।