महिला उत्पीड़न के मामलों में न बरती जाए लापरवाही
रायबरेली : राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सोमवार को जिले में अफसरों के साथ बैठक की। म
रायबरेली : राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सोमवार को जिले में अफसरों के साथ बैठक की। महिला उत्पीड़न के मामलों की समीक्षा हुई। इसी के साथ अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इन मामलों में लापरवाही कतई न बरती जाए।
शहर के मनिका रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक के दौरान राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उप मंत्री स्तर) सुषमा ¨सह ने महिलाओं की समस्याओं और उत्पीड़न के कई मुद्दों पर चर्चा की। अफसरों से कहा कि महिला पीड़िता उत्पीड़न के प्रकरणों को गंभीरता पूर्वक लिया जाए। जो मामले लंबित हैं, उनका तत्काल निस्तारण होना चाहिए। कहा कि महिलाओं की मदद के लिए महिला आयोग बना है। किसी को भी जरूरत हो तो तत्काल संपर्क कर सकता है। महिलाएं किसी तरह की दिक्कत होने पर आयोग के वाट्सएप मोबाइल नंबर पर शिकायती पत्र आईडी के साथ भेज दें। उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। इस मौके पर कई विभागों के आलाधिकारी मौजूद रहे।