Move to Jagran APP

पहले जलाई होलिका तो जाएंगे जेल

रायबरेली होलिका दहन में मसखरी भारी पड़ सकती है। पर्व को लेकर प्रशासन खासा सतर्क है। ऊ

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 11:48 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 11:48 PM (IST)
पहले जलाई होलिका तो जाएंगे जेल
पहले जलाई होलिका तो जाएंगे जेल

रायबरेली : होलिका दहन में मसखरी भारी पड़ सकती है। पर्व को लेकर प्रशासन खासा सतर्क है। ऊपर से आचार संहिता भी लागू है। ऐसे में अगर ये शिकायत मिलती है कि किसी ने समय पूर्व ही होलिका दहन कर दिया तो उसके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जेल भेज देगी।

loksabha election banner

ऐसा ही एक मामला सोमवार रात मुंशीगंज में हुआ। स्थानीय भूपेंद्र सिंह यादव शराब के नशे में धुत होकर गांव पहुंचा। फिर उसने होलिका में आग लगा दी। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने पुलिस से की। जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिर मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया। इस घटना के बाद सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित कर दिया गया कि होलिका दहन में अराजकता बर्दाश्त न की जाए। जो भी गलती करे उसे तुरंत पकड़ लें। पर्व की खुशियों में ग्रहण नहीं लगने दे। बुद्धिजीवी वर्ग के संपर्क में रहें और पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखें।

कप्तान सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अबकी 2851 स्थानों पर होली जलाई जाएगी। शांतिपूर्ण ढंग से पर्व कराने के लिए पुलिस टीमों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। जो भी अराजकता फैलाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.