Move to Jagran APP

आजादी के नायक को शिद्दत से नमन, चहुंओर जयहिद की गूंज

- प्रतिमाओं पर हुआ माल्यार्पण छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभातफेरी

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 11:32 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 11:32 PM (IST)
आजादी के नायक को शिद्दत से नमन, चहुंओर जयहिद की  गूंज
आजादी के नायक को शिद्दत से नमन, चहुंओर जयहिद की गूंज

रायबरेली : आजादी के नायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के साथ हर किसी ने शिद्दत से उन्हें नमन किया। पराक्रम का बखान हुआ। इस दौरान झाकियां और प्रभातफेरी निकाली गई। चहुंओर जय हिद की गूंज भी रही।

loksabha election banner

एफजी कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। संगोष्ठी में प्राचार्य डॉ. हरीशचंद्र श्रीवास्तव, डॉ. आजेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. बीडी मिश्र आदि ने आजादी की लड़ाई में नेताजी की भूमिका पर चर्चा की। भारत विकास परिषद सचिव राजीव वर्मा, संयोजक कमलेश चंद्र श्रीवास्तव आदि ने सिविल लाइंस चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अद्वितीय चित्रांश महासभा की ओर से चित्रगुप्त मंदिर निकट प्रदेश महामंत्री कमल श्रीवास्तव, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव चित्र पर माल्यार्पण किया। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह, अमरेंद्र सोनी, भाकपा जिला मंत्री रामदीन विश्वकर्मा, राधेश्याम तिवारी और पूर्व प्राचार्य डॉ. रामबहादुर वर्मा ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। रायबरेली कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बचत भवन में पराक्रम दिवस मनाया गया। अध्यक्षता सुशील कुमार श्रीवास्तव, संचालन आलोक कुमार श्रीवास्तव ने किया। पद्म प्रसाद श्रीवास्तव, नवल किशोर तिवारी, केके त्रिपाठी, उपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य तारकेश्वर सिंह ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। बच्चों ने नाट्य मंचन प्रस्तुत किया। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में निदेशक वेद प्रकाश बाजपेयी, प्रबंधक अभिनव बाजपेयी, प्रधानाध्यापक जोन नेथन, जनसंपर्क अधिकारी शैलेश श्रीवास्तव ने चित्र पर माल्यार्पण किया। गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डॉ. प्रभात श्रीवास्तव, डॉ. रफत आलम ने प्रोजेक्टर के माध्यम से संक्रामक रोग के बारे में जानकारी दी।

झांकी देखने उमड़े लोग, किया सम्मानित

लालगंज में उपेंद्र सदन से नेताजी समेत भारत माता,भगत सिंह आदि की झांकियां निकाली गईं। नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू गुप्त ने तिरंगा दिखाकर रवाना किया। बैसवारा इंटर कॉलेज में समारोह के दौरान सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर देवराज सिंह को सुभाष स्मृति सम्मान, आशीष मौर्य को विवेकानंद स्मृति, डॉ. शिखा सिंह रानीलक्ष्मी बाई स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने नेताजी के जीवन से सीख लेने की बात कही। पूर्व प्राचार्य अरुण सिंह, स्वामी भाष्कर स्वरूप महाराज, लाल देवेंद्र बहादुर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी रवि सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.