वैभवशाली और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना संघ का लक्ष्य
संसू, महराजगंज (रायबरेली) : ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के गुरु दक्षिणा कार्यक
संसू, महराजगंज (रायबरेली) : ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। इस अवसर पर स्वयं सेवकों ने ध्वज प्रणाम कर देश की रक्षा का संकल्प लिया। साथ ही गुरु दक्षिणा भी एकत्र की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संपर्क प्रमुख कृपाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि आरएसएस विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है। संघ का लक्ष्य भारत को आत्मनिर्भर, वैभवशाली व सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाना है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, जिला शासकीय अधिवक्ता अपराध कृपाशंकर श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष फत्ते ¨सह, रमेश अवस्थी, श्यामलाल गुप्ता, राधारमण त्रिपाठी, आयुष साहू, पियूष साहू, राम प्रताप ¨सह, सूर्यप्रकाश वर्मा, शिवशंकर शुक्ला, कमलेश गुप्ता, रवितोष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।