Move to Jagran APP

हर तरफ उल्लास, होलिका दहन, फिर उड़ेगा गुलाल

रायबरेली होली के अब चंद घंटे ही शेष बचे हैं। ऐसे में हर तरफ उल्लास का माहौल है। ब

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 11:43 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 11:43 PM (IST)
हर तरफ उल्लास, होलिका दहन, फिर उड़ेगा गुलाल
हर तरफ उल्लास, होलिका दहन, फिर उड़ेगा गुलाल

रायबरेली : होली के अब चंद घंटे ही शेष बचे हैं। ऐसे में हर तरफ उल्लास का माहौल है। बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी है। हाल यह रहा कि मंगलवार को बजार में पैर रखने तक की जगह नहीं रही। बुधवार की रात धूमधड़ाका के साथ होलिका दहन होगा। गुरुवार की सुबह रंग के साथ खूब अबीर-गुलाल उड़ेगा। हर कोई मस्ती में है। होलिका स्थल लकड़ियों से पट गए हैं। वहीं झालर-गुब्बारे आदि से सजावट किया जा रहा है।

loksabha election banner

जिले में 2851 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। गांव हो या फिर शहर हर जगह होलिका दहन के लिए लकडियां एकत्र हो गई हैं। शहर का कोई भी चौराहा ऐसा नहीं है, जहां पर लकड़ियों का ढेर नहीं लगा हो। साथ ही अन्य सामग्री और होलिका की फोटो आदि रखकर सजावट किया जा रहा है। अब हर किसी को शुभ मुहूर्त का इंतजार है। मुहूर्त के साथ ही होलिका दहन होगा। दूसरे दिन सुबह रंग से हर कोई जहां सराबोर होगा, वहीं अबीर-गुलाल भी खूब उड़ेगा।

शुभ मुहूर्त में करें दहन

इस बार होलिका दहन 20 मार्च को है। सनातन धर्म पीठ बड़ा मठ के आचार्य सुधाकर शास्त्री का कहना है कि मुहूर्त में दहन होना चाहिए। बुधवार को दिन में 9 बजकर 19 मिनट से पूर्णिमा लगेगी। तुला लग्न में शाम 8 बजकर बजकर 12 मिनट से होलिका दहन का मुहूर्त प्रारंभ होगा। इसी दौरान होलिका में अग्नि प्रवाहित करना चाहिए। भद्राकाल के समय होलिका दहन अशुभ होता है।

होली के बाद भइया दूज

होली के दूसरे दिन भइया दूज है। शुक्रवार को सुबह 6 बजकर 12 मिनट हस्त नक्षत्र व वृद्धि योग शुरू होगा, जो दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। उक्त समय भाईदूज की पूजा के लिए सबसे उत्तम रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.