गंगा का बढ़ने लगा जलस्तर, प्रशासन सतर्क
तेज बहाव के कारण कटान भी शुरू बढ़ते जलस्तर को देखते हुए डलमऊ तहसील प्रशासन भी अलर्ट मोड पर
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 11:47 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 06:08 AM (IST)
रायबरेली : पर्वतीय क्षेत्र में हुई बरसात के कारण गंगा नदी का जलस्तर धीमी गति से बढ़ रहा है। रविवार को डलमऊ में सुबह आठ बजे 95.560 सेंटीमीटर नापा गया। इससे प्रशासन सतर्क हो गया है।
केंद्रीय जल आयोग कार्यालय डलमऊ के अनुसार गंगा का जलस्तर पांच घंटे में एक सेंटीमीटर की गति से बढ़ रहा था। तेज बहाव के कारण कहीं-कहीं कटान भी तेजी से शुरू हो गई है। गंगा के जल स्तर को देखते हुए डलमऊ तहसील प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। एसडीएम सविता यादव ने बताया कि गंगा में बढ़ रहे जलस्तर को लेकर तहसील स्तर पर बैठक हो चुकी है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गंगा के जल स्तर पर तहसील प्रशासन नजर जमाए हुए है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें