Move to Jagran APP

गंगा तोरी लहर हमरे मन भावे..

परशदेपुर (रायबरेली) : गंगा तोरी लहर हमरे मन भावे जैसे गीत के साथ हर हर गंगे का जयका

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 11:39 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 11:39 PM (IST)
गंगा तोरी लहर हमरे मन भावे..
गंगा तोरी लहर हमरे मन भावे..

परशदेपुर (रायबरेली) : गंगा तोरी लहर हमरे मन भावे जैसे गीत के साथ हर हर गंगे का जयकारा लगाते हुए श्रद्धालुओं का जत्था निकलना शुरू हो गया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए हर साल इसी तरह लेटकर परिक्रमा करते हुए पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे निकलते हैं। इस बार क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से लोगों ने परिक्रमा कर ऊंचाहार के गोकना घाट के लिए निकलने लगे। श्रद्धालुओं की मान्यता है की परिक्रमा कर गंगा स्नान से मनमांगी मन्नत पूरी होती है। गंगा भक्त परशदेपुर से पूरे बनायन, पूरे कंडी, सूची, ¨बदागंज, पिछवारा, जमुनापुर होते हुए लगभग 45 किलोमीटर की दूरी दस दिन मे तय करेगें। इसी तरह परशदेपुर क्षेत्र के पूरे बाकर बेग मजरे फागूपुर गांव से गंगा भक्तों की टोली निकली। इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग भी शामिल रहे। छह वर्षीय रबी कुमार और आठ वर्षीय अमन को परिक्रमा करते हुए देख लोग उत्साहित हुए। बच्चों की मां गंगा के प्रति आस्था देख लोग दंग रह गए। अमन और रवी ने बताया कि सबके साथ होने के कारण कभी कोई समस्या नहीं हुई। वही शिवलाल व शिवलखन की माने तो करीब 20 वर्षो से लगातार कार्तिक पूर्णिमा पर परिक्रमा कर स्नान करने जा रहे है।

loksabha election banner

श्रद्धालुओं के साथ चल रही बुजुर्ग सावित्री देवी ने बताया कि मंगलवार को परिक्रमा की यात्रा शुरू की। 22 नवंबर की शाम को गोकना घाट पहुंचेगे। शाम को होने वाली आरती मे शामिल होगे। सुबह 23 नवंबर को सभी श्रद्धालु स्नान कर मां गंगा की पूजा अर्चना करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.