विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़े रायबरेली के 250 गांव... अब तंग गलियों से नहीं, सीधे सर्विस रोड से होगा आवागमन

Published: Sat, 02 May 2026 09:51 PM (IST)

रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड ने 250 से अधिक गांवों के लोगों के आवागमन को सुगम बना दिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गंगा एक्सप्रेसवे सर्विस रोड से 250 से अधिक गांव जुड़े।

  2. ग्रामीणों का आवागमन अब तंग रास्तों से सीधा सर्विस रोड पर।

  3. रायबरेली में 80 किमी सर्विस रोड, 40 अंडरपास बने।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। अभी तक गांवों के तंग रास्तों से काफी चक्कर लगाकर लोग मुख्य मार्ग तक पहुंचते थे। अब जिन गांवों के आसपास से गंगा एक्सप्रेसवे गुजरा है, इन गांवों के लोगों का आवगामन काफी सुगम हो गया है। घर से निकलते ही नई बनी डामर रोड से सीधे मुख्य मार्ग या फिर गंतव्य की ओर लोगों के कदम बढ़ रहे हैं। इससे न सिर्फ समय की बचत हो रही, बल्कि सुगम आवागमन का एहसास भी हो राह है।

गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन भले ही 29 अप्रैल के बाद से दौड़ रहे हो, लेकिन सर्विस रोड काफी पहले ही बनकर तैयार हो गई थी। जिले के अंदर गंगा एक्सप्रेसवे की दूरी करीब 78 किमी है। यह जनपद के अंदर तीन तहसील क्षेत्र लालगंज, ऊंचाहार व सलोन से होकर गुजरा है। 80 किमी की सर्विस रोड बनाई और आवगामन में कोई परेशानी न हो, इसके लिए 40 अंडरपास भी बनाए गए हैं।

 250 से अधिक गांव सर्विस रोड से जुड़े

जनपद में गंगा एक्सप्रेसवे सेमरी के पास से प्रवेश करता है और रोहनिया के रसूलपुर के पास से प्रतापगढ़ में प्रवेश किया है। एक्सप्रेसवे से सिर्फ कई जनपदों का ही आवागमन नहीं सुगम हुआ, बल्कि जनपद के अंदर करीब 250 से अधिक गांव ऐसे हैं, जो सर्विसरोड के जरिए जुड़े हैं।

बहेरिया, भर्रापुर, पूरे पंडित, कैली, तेरुखा, बसावन खेड़ा, कुरकुरी, बखतखेड़ा, बड़ा बखतखेड़ा, मथुरा खेड़ा, बखरी, कमालपुर, परसीपुर, बछैयापुर, मिर्जापुर ऐहारी, नंदौरा, लक्ष्मीगंज, गोकुलपुर रोझइया समेत सर्विस रोड के आसपास के लोगों को काफी चक्कर काटकर मुख्य मार्ग तक पहुंचते थे।

अब ये गांव एम्सप्रेसवे के करीब होने है, इससे इन गांवों के लोगों का आवागमन सर्विस रोड से अधिक हो गया है। सर्विस रोड पर एक माह से अधिक समय से वाहन फर्राटा भर रहे हैं। सेम इंडिया कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी डा. अनिल पुनिया का कहना है 80 किमी सर्विस रोड व 40 अंडर पास जनपद के अंदर बनाए गए हैं।