Move to Jagran APP

दीपावली पर शांति और सौहा‌र्द्र के लिए शहर में फ्लैग मार्च

जासं, रायबरेली : दीवाली पर शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस और प्रशासनिक अमला सोमवार को शहर

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 05:57 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 05:57 PM (IST)
दीपावली पर शांति और सौहा‌र्द्र के लिए शहर में फ्लैग मार्च
दीपावली पर शांति और सौहा‌र्द्र के लिए शहर में फ्लैग मार्च

जासं, रायबरेली : दीवाली पर शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस और प्रशासनिक अमला सोमवार को शहर की सड़कों पर निकला। मुख्य बाजार में फ्लैग मार्च कर आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ पर्व मनाने का आग्रह अधिकारियों द्वारा किया गया।

loksabha election banner

सोमवार सुबह लगभग 11.30 बजे पुलिस-प्रशासन के अफसरों सहित पुलिस जवान सुपर मार्केट में एकत्र हुए। यहां से घंटाघर, कैपरगंज, सर्राफा मंडी होते हुए खोवा मंडी तक फ्लैग मार्च किया गया। फिर वहां से वापस लौटकर घंटाघर, मंशादेवी मंदिर होते हुए रेलवे स्टेशन पर फ्लैग मार्च समाप्त हुआ। शहर कोतवाल एके ¨सह ने बताया कि शहर के मुख्य बाजार में सबसे ज्यादा भीड़भाड़ रहती है। यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। बावजूद इसके, कहीं कोई अव्यवस्था न फैलने पाए, इसलिए फ्लैग मार्च किया गया। यातायात व्यवस्था बिगड़ी

शहर में फ्लैग मार्च के चलते यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई है। खासकर कचहरी रोड पर वाहन अचानक ठिठक गए। यातायात उप निरीक्षक अनिल ¨सह ने दोपहर लगभग एक बजे जिला अस्पताल चौराहे पर यातायात को डायवर्ट करना शुरू किया। इसके बाद कचहरी और कैनाल रोड पर कुछ देर के लिए आवागमन सामान्य हो सका। सड़क की पटरी तक दुकानें लगाने, गलत तरीके से वाहन पार्क करने और सड़क किनारे खोदाई होने के कारण पूरे दिन यातायात व्यवस्था ध्वस्त रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.