पटाखे फोड़ने से रोकने पर पिता-पुत्र को पीटा
जासं, रायबरेली : शहर के नजरवा ताल, गोरा बाजार में दीवाली की रात पटाखा फोड़ने से मना क
जासं, रायबरेली : शहर के नजरवा ताल, गोरा बाजार में दीवाली की रात पटाखा फोड़ने से मना करने पर पड़ोसियों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र को पीट दिया। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्थानीय राम सुमेर दीवाली की रात परिवार के साथ पर्व मना रहा था। इसी बीच पड़ोस के बच्चे उसके घर के सामने रास्ते में पटाखा फोड़ने लगे। राम सुमेर ने उन्हें अपने दरवाजे जाकर पटाखा जलाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष से पांच-छह लोग लाठी-डंडे लेकर राम सुमेर के घर में घुस आए। राम सुमेर और उसके पिता विश्राम यादव को हमलावरों ने बेरहमी से पीट दिया। बचाव में आयी घर की महिलाओं और बच्चियों पर भी हमला किया गया। किसी तरह महिलाओं ने पिता-पुत्र की जान बचायी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। बहन प्रिया ने बताया कि हमलावर चाकू भी लिए हुए थे और जानमाल की धमकी दे रहे थे। इस बाबत शहर कोतवाल एके ¨सह परिहार ने बताया कि तहरीर मिली है। मारपीट करने वालों को पुलिस तलाश रही है। उन पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।