हड़ताल पर कोटेदार, राशन वितरण ठप
रायबरेली : अनाज धांधली में मुकदमा दर्ज होने के बाद कोटेदारों ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार
रायबरेली : अनाज धांधली में मुकदमा दर्ज होने के बाद कोटेदारों ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को विकास भवन में विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। वहीं विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों को निशाना बनाते हुए भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। हड़ताल के चलते अधिकांश जगह अनाज वितरण ठप रहा। वहीं गरीबों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
शहर के छह कोटेदारों के खिलाफ ईपॉस मशीन में आधार नंबर का गलत प्रयोग करने की एफआइआर पूर्ति विभाग की ओर से दर्ज कराई गई है। शासन के निर्देश पर हुई कार्रवाई से कोटेदारों में आक्रोश व्याप्त है। अब कोटेदार भी आमने-सामने की लड़ाई का मन बना लिया है। डीएम को शपथ पत्र देकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की संलिप्तता का आरोप लगाया है। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के आह्वान पर सुबह विकास भवन में जिले भर से कोटेदार एकत्र हुए। पूर्ति विभाग की ओर से एफआइआर कराए जाने पर आक्रोश जताया। चेतावनी दी कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आधार संशोधन में प्रयोग आइडी और पासवर्ड धारक के खिलाफ एफआइआर नहीं दर्ज कराया गया, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। शिवकुमार पाठक, शंभू प्रसाद का कहना है कि कोटेदारों का उत्पीड़न किया जा रहा है। पासवर्ड और आइडी पूर्ति निरीक्षक को पास रहता है। उसी स्तर पर संशोधन किया गया है। बेवजह कोट दारों को निशाना बनाया जा रहा है। इस मौके पर सिराज अहमद, अवधेश मालवीय, श्यामनारायण गौड़, योगेंद्र श्रीवास्तव, जैद फारूकी, शत्रोहनलाल, ओम प्रकाश, रमेश कुमार, सुरेशचंद्र सोनकर, तौकीर आलम, जय किशन, हरपाल आदि मौजूद रहे।सलोन तहसील क्षेत्र में आंशिक असर
कोटेदारों के बंद का असर कहीं ज्यादा, तो कहीं कम देखने को मिला। शहर समेत सभी नगर पंचायतों में दुकानें बंद रही। सुबह अनाज लेने के लिए लोग पहुंचे जरूर, लेकिन दुकान बंद होने का बोर्ड देखकर मायूस होकर लौट गए। वहीं ग्रामीण अंचल में कई जगह राशन वितरण कराया गया। सलोन तहसील क्षेत्र क डीह, छतोह में इसका आंशिक असर देखने को मिला। कई जगह दुकानें खुली रही।
हर महीने की पांच तारीख से शुरू होता वितरण
अनाज वितरण की तिथि पांच तारीख निर्धारित है। इसी दिन से शहर से लेकर ग्राम ण क्षेत्रों में वितरण शुरू होता है। इस बार आंदोलन के चलते कई जगह वितरण नहीं हो सका।
जिम्मेदार बोले
कोटेदारों के हड़ताल का कोई खास असर नहीं रहा। ग्रामीण अंचलों में सुचारू रूप से वितरण कराया गया। कुछ जगह जरूर बंद मिलने की सूचना है। शहरी क्षेत्र में मशीन अपडेशन का कार्य चल रहा है। इसीलिए पांच तारीख से वितरण नहीं हो सका।
केएन ¨सह, जिला पूर्ति अधिकारी