Move to Jagran APP

चुनाव के वक्त घरों से निकलते हैं जनता को दिग्भ्रमित करने वाले नेता

उप मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना बोले- सिर्फ विकासवाद की बात करती है भाजपा

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Aug 2021 12:46 AM (IST)Updated: Fri, 06 Aug 2021 12:46 AM (IST)
चुनाव के वक्त घरों से निकलते हैं जनता को दिग्भ्रमित करने वाले नेता
चुनाव के वक्त घरों से निकलते हैं जनता को दिग्भ्रमित करने वाले नेता

रायबरेली: उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने यहां कहा कि जिन विपक्षी नेताओं ने साढ़े चार साल तक घरों की खिड़कियां नहीं खोलीं, चुनाव करीब आते ही वही जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। जातिवाद, संप्रदायवाद, क्षेत्रवाद की बात करने वालों ने पहले वैक्सीन को लेकर भी बेतुकी बयानबाजी की थी। भाजपा सिर्फ विकासवाद की बात करती है।

loksabha election banner

डॉ. शर्मा ने उक्त बातें भाजपा में दागी नेताओं के शामिल होने और अखिलेश यादव की साइकिल रैली के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहीं। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे वे यहां पहुंचे। बचत भवन में विकास योजनाओं की समीक्षा करने के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए। इसके बाद अन्न महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने सरकार के विकास कार्यों का बखान किया। बताया कि रायबरेली एम्स का मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही बनाया गया, जो जल्द ही पूर्ण रूप से संचालित होने लगेगा। कोरोना की दूसरी लहर में यहां पर ऑक्सीजन के सिर्फ 50 बेड थे, जो अब बढ़कर 1400 हो गए हैं। 500000 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। प्रदेश में 552 ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत हैं, जिनमें 275 क्रियाशील हो चुके हैं। कानून व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि जघन्य अपराधों में कमी आई है। पूरे प्रदेश में माफिया की 1574 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। लगातार कानून का शिकंजा अपराधियों पर कस रहा है।

इनसेट--

साढ़े सात लाख को नौकरी

डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सवा चार साल के कार्यकाल में निष्पक्ष, पारदर्शी चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया और साढ़े चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दीं। तीन लाख कर्मचारियों को संविदा पर रखा। स्वरोजगार के क्षेत्र में ओडीओपी योजना के तहत 25 लाख, बड़े उद्योगों में तीन लाख व स्टार्ट अप में पांच लाख युवाओं को जोड़ा। गैर प्रांत से आए 40 लाख प्रवासियों को काम उपलब्ध कराया।

56 हजार करोड़ का निवेश

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना काल में जब अर्थव्यवस्था ठहर गई थी, तब भी प्रदेश की कानून व्यवस्था को देखकर यहां निवेशकों ने 56 हजार करोड़ का निवेश किया। तीन लाख करोड़ की परियोजनाएं आरंभ हो चुकी हैं। चार साल में अर्थव्यवस्था दोगुनी यानी 22 लाख करोड़ रुपये की हो गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.