Move to Jagran APP

डिप्टी सीएम ने कांग्रेस, स्वामी ने सपा पर साधा निशाना

ऊंचाहार (रायबरेली) जिला मुख्यालय पर बुधवार को जहां एक ओर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 12:13 AM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 06:19 AM (IST)
डिप्टी सीएम ने कांग्रेस, स्वामी ने सपा पर साधा निशाना
डिप्टी सीएम ने कांग्रेस, स्वामी ने सपा पर साधा निशाना

ऊंचाहार (रायबरेली) : जिला मुख्यालय पर बुधवार को जहां एक ओर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों को मंत्र दे रही थीं, तो वहीं ऊंचाहार में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा कांग्रेस को निशाने पर लेकर तीर छोड़ रहे थे। यही नहीं, श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पूर्ववर्ती सपा सरकार को निशाने पर रखा। झूठ-फरेब का दौर बीता, अब जनता जाग चुकी हैउपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बड़े सधे शब्दों में बिना नाम लिए कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि एक विधायक ने बताया कि केवल चुनाव के समय गांव में बिजली का खंभा गिराकर वोट हासिल कर लिए जाते थे। ऐसे लोग केवल अपना हित साधते हैं। यह लोग जनता को मूर्ख बनाकर वोट हासिल करते हैं लेकिन अब जनता जाग चुकी है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने तमाम विकास योजनाओं के जरिए लोगों को इतनी सुविधाएं दे दी हैं कि अब ऐसे लोगों का झूठ और प्रलोभन जनता पर नहीं चल रहा है। पहले श्रम विभाग सिर्फ साइकिल बांटता था वो भी एक खास पार्टी के लोगों को इससे पहले श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी उसी अंदाज में बिना नाम लिए सपा पर निशाना साधा। कहा कि पूर्व की सरकार में श्रम विभाग केवल साइकिल बांटता था। साइकिल भी केवल एक पार्टी के कार्यकर्ताओं को दी जाती थी। लेकिन अब श्रम विभाग मजदूरों के हक और उनकी मदद के लिए काम रहा है। गरीब मजदूर के परिवारों की भी मदद श्रम विभाग कर रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.