झाड़ियों में मिला किशोरी का शव
रायबरेली : भदोखर थाना क्षेत्र में बुधवार को किशोरी की हत्या कर शव झाड़ियों में छिपा दि
रायबरेली : भदोखर थाना क्षेत्र में बुधवार को किशोरी की हत्या कर शव झाड़ियों में छिपा दिया गया। गुरुवार को पुलिस ने शव बरामद किया। आशंका जताई जा रही है हत्या से पूर्व उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया था। फिलवक्त किशोरी के परिजन ने किसी पर भी संदेह नहीं जताया है।
12वीं कक्षा की छात्रा बुधवार सुबह लगभग दस बजे नित्य क्रिया के लिए खेतों की ओर गई थी। काफी वक्त गुजर जाने पर भी जब वह नहीं लौटी तो परिजन ने खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रात गुजर गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव झाड़ियों में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। किशोरी की एक चप्पल सड़क किनारे और दूसरी लगभग दो सौ फीट दूर झाड़ियों में शव के पास पड़ी थी। उसके गले में उसी की शॉल कसी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद फोरेंसिक टीम से डॉ.प्रतिभा त्रिपाठी घटनास्थल पर पहुंचीं और साक्ष्य संकलित किए।
वारदात की जानकारी पर एसपी सुनील ¨सह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रा के घरवालों से पूछताछ की। देर शाम तक तहरीर पुलिस को नहीं मिली। इंस्पेक्टर राजकुमार पांडेय ने बताया कि वारदात के खुलासे को कई टीमें लगा दी गई हैं। इनसेट--
गैरों संग नजदीकी भी शक के दायरे में
गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोई नजदीकियों पर शक जता रहा है तो कोई गैरों पर। उसका पालन पोषण पिता और चाचा-चाची कर रहे थे। घर में सबकी लाडली थी। परिवार के अन्य लोगों के साथ भी माहौल तनावपूर्ण नहीं है। फिर भी अंदरुनी कारणों से किसी अपने का हाथ होने की चर्चा रही।