आम के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव
रायबरेली : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंबारा पश्चिम में एक व्यक्ति का शव पेड़ पर रस्सी के सहारे
रायबरेली : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंबारा पश्चिम में एक व्यक्ति का शव पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला।
गांव निवासी संतोष कुमार वाजपेयी (35) का शव गुरुवार सुबह 8 बजे के लगभग गांव के बाहर उसी के बाग में आम के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। मृतक के पिता छंगालाल वाजपेयी ने बताया कि संतोष की मानसिक स्थिति सही नहीं थी। उसका बीते पिछले पांच वर्षो से लखनऊ में उपचार चल रहा था। 10 जुलाई को वह घर से निकला था, तभी से लौटकर घर नहीं आया। गुरुवार को सुबह 7 बजे तक सब कुछ ठीक था। एक घंटे बाद परिवार के ही युवक ने संतोष के शव को पेड़ से लटका देखा। माना जा रहा है कि संतोष ने गुरुवार को सुबह 7 बजे से 8 बजे के मध्य ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक डेढ़ वर्षीया पुत्री अंकिता का पिता था। उसकी मौत पर पत्नी सोनी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही कोतवाल मुकेश चौहान मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।