हाईवे किनारे मिला महिला का शव
लालगंज (रायबरेली) : लालगंज-फतेहपुर हाईवे के किनारे महिला का शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचन
लालगंज (रायबरेली) : लालगंज-फतेहपुर हाईवे के किनारे महिला का शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि महिला की हादसे में मौत हो हुई है या फिर हत्या, इसकी जांच की जा रही है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर स्थित सेमरपहा गांव के निकट का है। गांव के सामने से निकले बाईपास रोड के किनारे खेतों में एक पेड़ के नीचे करीब 30 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। उसी जगह पर सड़क किनारे मौरंग मंडी लगती है। सुबह से ही दर्जनों की संख्या में मौरंग बालू, गिट्टी लदे ट्रक आकर खड़े होते हैं। लेकिन किसी की भी नजर नहीं पड़ी। दोपहर दो बजे के लगभग कुछ लोगों ने महिला का शव देखा तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना के एक घंटे बाद पुलिस पहुंची। महिला की शिनाख्त को लेकर मौजूद लोगों से जानकारी लेने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सका।