कांग्रेस ने शुरू की सत्य-अ¨हसा संकल्प यात्रा
रायबरेली : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को लेकर खीरों क्षेत्र के कांग्रेसियों न
रायबरेली : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को लेकर खीरों क्षेत्र के कांग्रेसियों ने सत्य-अ¨हसा संकल्प यात्रा शुरू की। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य रमेश शुक्ला के नेतृत्व में निकाली गयी यात्रा कस्बा खीरों के कांग्रेस कार्यालय से चलकर पुरानी बा•ार, पाहो मोड़, खीरों चौराहा, फतेहपुर मुहल्ला, पुराना खीरों होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंची। रमेश शुक्ला ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों के अनुरूप सत्य अ¨हसा का पालन करने का संकल्प लेते हुए गांव-गांव उनके संदेश को पहुंचाना है। यह यात्रा 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगी। 26 सितंबर से न्याय पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं के माध्यम से संकल्प यात्रा शुरू की जायेगी। यह यात्रा गांव-गांव जायेगी। इस दौरान सभी कार्यकर्ता गांधी जी के प्रिय भजन श्रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीतारामश गाते गलियों में घूमे। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष राम बहादुर गुप्ता, वंश राज ¨सह, ¨वदेश्वर ¨सह सहित सभी ब्लाक व न्याय पंचायत स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।