Move to Jagran APP

पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाना जनविरोधी

रायबरेली उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्य

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Mar 2020 11:18 PM (IST)Updated: Tue, 17 Mar 2020 06:08 AM (IST)
पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाना जनविरोधी
पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाना जनविरोधी

रायबरेली : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसीजनों ने इसे जनता पर डाला जाने वाला अनावश्यक आर्थिक बोझ बताया।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि आज देश मोदी सरकार की गलत नीतियो की सजा भुगत रहा है। पूरे विश्व में कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट आई है। ऐसे में इसका लाभ देश की जनता को क्यूं नही मिल पा रहा है।

मोदी सरकार अपने बढ़े हुए खर्चों और खाली हो चुके देश के खजाने को भरने के लिए जनता को मंहगाई के बोझ के नीचे दबा दे रही है। शहर अध्यक्ष सईदुल हसन ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि यह लड़ाई जनता के अधिकारों की लड़ाई है। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों के लिए यह लड़ाई जारी रखेगी। इस मौके पर वीके शुक्ल, विजयशंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ल, अनवार खान, राजकुमार दीक्षित, रवीन्द्र सिंह, प्रमोद त्रिपाठी, धर्मेंद्रपाल सिंह, मनोज तिवारी, सुनील तिवारी, शत्रोहन सोनकर, रोहित सिंह, लाल आशकिरन प्रताप सिंह, शिवानंद मौर्या, संतोष त्रिवेदी, सतगुरुदेव लोधी, राजेन्द्र मिश्रा, महेश प्रसाद शर्मा, अजीत सिंह, कल्याणचंद्र श्रीवास्तव, राघवेंद्र सिंह, शैलजा सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.