Move to Jagran APP

किसानों की समस्याओं पर चुप नहीं बैठेगी कांग्रेस

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किसानों की समस्याओं को लेकर ब्लॉक मुख्यालय में गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया। जिसमें बेसहारा मवेशी पानी खाद बिजली की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 11:30 PM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 06:06 AM (IST)
किसानों की समस्याओं पर चुप नहीं बैठेगी कांग्रेस
किसानों की समस्याओं पर चुप नहीं बैठेगी कांग्रेस

रायबरेली : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किसानों की समस्याओं को लेकर ब्लॉक मुख्यालय में गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया। जिसमें बेसहारा मवेशी, पानी, खाद, बिजली की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

loksabha election banner

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह राना ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है। रसोई गैस की कीमतें प्रतिमाह बढ़ाई जा रही हैं। बेरोजगारी खत्म करने के कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। फैक्ट्रियां बंदकर रोजगार छीने जा रहे हैं। नहरों में पानी न आने की वजह से किसानों की फसलें चौपट हो रही हैं। किसानों की समस्याओं पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। विश्वनाथ त्रिवेदी ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा मनमाने तरीके से किसानों के बिल भेजे जा रहे हैं। जिसकी लगातार शिकायतें भी हो रही हैं। लेकिन कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। इस मौके पर ओम त्रिपाठी, पुष्पेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, केके त्रिपाठी, स्वतंत्र पांडेय, किसान रामनाथ, शंभू, जुगनू, मनोज गुप्ता, राम लोटन आदि मौजूद रहे। इनसेट-

नहीं मिल रहा फसलों का सही दाम

अमावां : कस्बे में शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नुक्कड़ सभा की। जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि किसानों को खेती में लागत बढ़ने से फसल का सही दाम नहीं मिल पा रहा है। बढ़ती महंगाई से आम आदमी परेशान है। ब्लॉक अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर उसका भार किसानों पर डाला जा रहा है। इस मौके पर जिला महामंत्री अनवार पठान, सईदुल हसन, रमाकांत सिंह, धीरेंद्र सिंह, अभय प्रताप सिंह, गणेश कछवाह, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.