आग से झुलसी महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप
बछरावा (रायबरेली) कस्बे में ही शिवगढ़ रोड निवासी महिला 12 मार्च को संदिग्ध हालात में आग से झुल
बछरावा (रायबरेली): कस्बे में ही शिवगढ़ रोड निवासी महिला 12 मार्च को संदिग्ध हालात में आग से झुलस गई थी। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के भाई ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। हालाकि अभी तहरीर नहीं दी गई है।
कस्बे की शिवगढ़ रोड पर रहने वाले अभिषेक उफऱ् गोपाल पुत्र विनोद जायसवाल का विवाह 21 नवंबर 2017 को उन्नाव के अमरसर गाव की रहने वाली चंद्रकाता से हुआ था। बताया जाता है कि शादी के कुछ दिनों बाद से दहेज की खातिर चंद्रकाता को प्रताड़ित किया जाने लगा था। इसी दौरान जुड़वा बच्चियों का जन्म हुआ, जिसके बाद से प्रताड़ना और बढ़ गई थी। 12 मार्च की देर रात महिला आग की लपटों में घिर गई। ससुराल पक्ष का कहना है कि वह बच्चियों की खातिर दूध गरमाने गई थी, इसी दौरान वह झुलस गई। जब चंद्रकाता बचाव के लिए चीखी तो गोपाल दौड़कर आया, इस घटना में उसके भी दोनों हाथ झुलस गए। गंभीर रूप से घायल महिला को आननफानन लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
चंद्रकाता के भाई चंद्रदीप जायसवाल ने ससुरालीजनों पर आग लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही लगातार दहेज की माग की जा रही थी। जब से दो जुड़वा बेटिया हुई हैं, तब से उनकी बहन को उसके ससुराल के लोग लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। हालाकि कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह को अभी तहरीर नहीं मिली है और न ही मुकदमा दर्ज किया गया है।