हाईवे पर बोलेरो की चपेट में आया बुजुर्ग, मौत
क्चश्रद्यद्गह्मश्र द्धद्बह्लह्य द्गद्यस्त्रद्गह्मद्य4क्चश्रद्यद्गह्मश्र द्धद्बह्लह्य द्गद्यस्त्रद्गह्मद्य4क्चश्रद्यद्गह्मश्र द्धद्बह्लह्य द्गद्यस्त्रद्गह्मद्य4क्चश्रद्यद्गह्मश्र द्धद्बह्लह्य द्गद्यस्त्रद्गह्मद्य4
बछरावां : थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच राजमार्ग पर रोड पार कर रहा बुजुर्ग एक बोलेरो की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। बाइक सवार ने बोलेरो को रोकने की कोशिश की तो वह भी उसकी चपेट में आ गया। जिससे वह घायल हो गया।
घटना बन्नावा गांव के निकट हुई। हाईवे पर लालगंज की ओर से बोलेरो आ रही थी। बाबूलाल (75) निवासी कुटी मजरे रैन यहां रोड पार कर रहा था। तभी बोलेरो की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच बोलेरो सवार लोगों को आसपास के लोगों ने रोकने की कोशिश की। इसमें बाइक सवार आशीष कुमार निवासी बन्नावां भी उसकी चपेट में आ गया। जिससे आशीष भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पहुंच कर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से घायल बाबूलाल को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल रावेंद्र ¨सह ने बताया है कि बोलेरो का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
सड़क हादसे में महिला घायल
बछरावां : थाना क्षेत्र के थुलेंडी गांव की उर्मिला चतुर्वेदी (45) पत्नी धर्मेंद्र चतुर्वेदी गैस सिलेंडर लेने बछरावां पैदल जा रही थी। तभी गांव के निकट ही बछरावां से महाराजगंज की ओर जा रही मारुति कार की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं कार सवार मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे कोतवाल रावेंद्र ¨सह ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया। उन्होंने ने बताया कि कार की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।