Move to Jagran APP

संस्कार एवं संस्कृति के लिए कार्य करती भाजपा- रामचंद्र

कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 11:41 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 11:41 PM (IST)
संस्कार एवं संस्कृति के लिए कार्य करती भाजपा- रामचंद्र
संस्कार एवं संस्कृति के लिए कार्य करती भाजपा- रामचंद्र

रायबरेली : कस्बे के एक उत्सव लॉन में रविवार को भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री रामचंद्र रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय के बताए आदर्शाें पर चलने वाली पार्टी है। यह संस्कार एवं संस्कृति के लिए कार्य करती है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल की सोच निचले पायदान तक के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की थी। इसी को मूलमंत्र मानकर पार्टी काम कर रही है। पार्टी के शासन में बिना भेदभाव के सर्वसमाज के हित में कार्य किया जाता है। सत्ता परिवर्तन हुआ है, लेकिन अभी अधिकारियों व कर्मचारियों का मन परिवर्तन नहीं हो सका है। कर्मचारियों को अब मानसिकता बदल लेनी चाहिए। जनता का विश्वास भाजपा पर बढ़ा है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम उस विश्वास को बनाए रखें। पार्टी का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्ति नहीं, बल्कि योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना और देश को परमवैभव तक ले जाना है। प्रधानमंत्री ने धारा 370, राम मंदिर आदि मामलों का बड़ी आसानी से समाधान निकाला है। अवध प्रांत के क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है। उन्हें जो नई जिम्मेदारी संगठन ने सौंपी है, वह उसका निर्वहन निष्ठा पूर्वक करें। इस दौरान पांच निर्धनों को कंबल और अन्य सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पांडेय, अनुराग पांडेय, गिरीश सिंह, दीप प्रकाश शुक्ल, बच्चा पांडेय, बीके सिंह, हरिशंकर पांडेय, सुशील शुक्ल मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.