पूजा अर्चना के बाद भंडारा में उमड़े लोग, छका प्रसाद
महाशिवरात्रि के दूसरे दिन शनिवार को पूजा अर्चना का दौर चला। जिले भर में कई जगह भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान लोगों ने जमकर प्रसाद छका।
रायबरेली : महाशिवरात्रि के दूसरे दिन शनिवार को पूजा अर्चना का दौर चला। जिले भर में कई जगह भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान लोगों ने जमकर प्रसाद छका।
पूर्व मंत्री और ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय की ओर से रोहनिया ब्लॉक क्षेत्र के बड़ागांव स्थित गौरीशंकर धाम मंदिर में कन्याभोज व भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पहले मंदिर में पूजा अर्चना किया। दोपहर बाद प्रसाद वितरण शुरू हुआ। शांति व्यवस्था के लिए कोतवाल धर्मेंद्र दुबे पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर आशीष तिवारी, मुन्ना यादव, विनोद शुक्ला, रत्नेश शुक्ला, बृजेंद्र यादव, अमर बहादुर यादव, सुनील दुबे आदि मौजूद रहे। शहर के जगमोहनेश्वर मंदिर में नगर भोज का आयोजन हुआ। सुबह से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।