बहनों ने भाई को लगाया टीका, दीर्घायु की कामना
रायबरेली जिले भर में भइया दूज बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को टीका लग
रायबरेली : जिले भर में भइया दूज बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को टीका लगाया। आरती करके उनके दीर्घायु होने की कामना की। वहीं भाइयों ने उपहार दिया तो उनके चेहरे खुशी से खिल गए।
होली के द्वितीया तिथि पर भइया दूज मनाया जाता है। यह पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहन अपने भाई को तिलक लगाकर मिठाई खिलाती है। भाई अपनी बहन से जिदगी भर सुरक्षा करने का वादा करता है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस दिन अपनी बहनों के घर जाकर टीका रोली करवाते हैं। इससे उन्हें दीर्घायु मिलती है। होली के दूसरे दिन भइया दूज को लेकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह रहा। बहनों ने भाइयों को अबीर-गुलाल लगाया। शहर के साथ ग्रामीण अंचलों में पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।