Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तार टूटने पर खुद ही बंद हो जाएगी बिजली, ट्रांसफार्मरों में लगाए जा रहे फ्यूज सेट; 10 करोड़ से शुरू हुआ काम

    Updated: Wed, 03 Dec 2025 03:39 PM (IST)

    बिहार में बिजली विभाग ने एक नई पहल की है। अब ट्रांसफार्मरों में फ्यूज सेट लगाए जा रहे हैं। इससे तार टूटने पर बिजली खुद ही बंद हो जाएगी। इस परियोजना पर ...और पढ़ें

    Hero Image

    सांकेत‍िक तस्‍वीर।

    जागरण संवाददाता, रायबरेली। लाइन टूटने से हादसे पर रोक लगाने को लेकर बिजली विभाग ने एक पहल की है। विभाग द्वारा ट्रांसफार्मरों में फ्यूज सेट व टेललेस यूनिट लगाए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार इसके लगने के बाद यदि किसी कारण तार टूट कर गिरता है तो स्वत: ही उसकी बिजली सप्लाई बंद हो जाएगी। साथ ही तारों के आपस में टकराने पर और वोल्टेज अचानक बढ़ने पर भी ये यूनिट ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई बंद कर देगी। इसको लेकर विभाग ने 10 करोड़ रुपये का बजट जारी कर काम भी शुरू करा दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


    बिजली विभाग के जनपद में दो मंडल हैं। मंडलों में स्थित उपकेंद्रों से ट्रांसफार्मर के जरिए उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई की जाती है। विभिन्न कारणों के चलते प्रतिवर्ष सैकड़ों ट्रांसफार्मर जलते हैं, जिनकी मरम्मत के लिए विभाग को मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है।

    साथ ही ट्रांसफार्मर जलने के कारण उपभोक्ताओं को भी कई घंटों की बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। वहीं बिजली सप्लाई की लाइनें टूटने से कई बार तार गिरने पर हादसे की आंशका बढ़ जाती है। ऐसे में विभाग ने लोगों की सुरक्षा, विभाग की वित्तीय क्षति को रोकने के लिए ट्रांसफार्मरों में टेललेस यूनिट व फ्यूज सेट लगाए जा रहे है।

    अधिकारियों के मुताबिक 10 से 100 केवीए तक के ट्रांसफार्मर में फ्यूज सेट व 100 से 600 केवीए के ट्रांसफार्मर में टेललेस यूनिट लगाई जाएगी। अचानक वोल्टेज बढ़ने, तार टूट कर गिरने या तेज हवा चलने पर तारों के आपस में टकराने की स्थिति में ये यूनिट ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई बंद कर देगी। इससे टूटे तार से हादसे होने, अधिक वोल्टेज से बिजली उपकरण खराब होने की शिकायतों पर रोक लगेगी।

    ट्रांसफार्मरों में टेललेस यूनिट, फ्यूज सेट लगवाए जा रहे हैं। इससे ट्रांसफार्मर खराब होने से विभाग को हाेने वाली वित्तीय क्षति तो रुकेगी ही, साथ ही टूटे तार से होने वाले हादसे की संभावना व ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायतों पर पर भी रोक लगेगी, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सप्लाई मिलेगी।- रामकुमार, मुख्य अभियंता, बिजली विभाग रायबरेली