पत्नी को चाकू से किया घायल
रायबरेली: थाना क्षेत्र में परिवारिक कलह के बाद आपा खोए एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चाकू से मार
रायबरेली: थाना क्षेत्र में परिवारिक कलह के बाद आपा खोए एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चाकू से मार कर घायल कर दिया।
क्षेत्र के पूरे गोड़ियन मजरे दिलावलपुर निवासी गीता (23) को रविवार की देर रात घरेलू विवाद में पति रामअभिलाख ने गले में चाकू मार दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए सीएचसी डीह पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला गीता की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया। थानाध्यक्ष लालचंद्र सरोज का कहना है कि महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी रामअभिलाख को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
इनसेट
गर्भवती ने की आत्महत्या की कोशिश
महाराजगंज : मायके न भेजने से खफा गर्भवती महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कोतवाली क्षेत्र के सलेथू की रहने वाली सीमा अपने पति दीपू व घरवालों से मायके भेजने की जिद कर रही थी। घर वाले उसे धान कट जाने के बाद ही मायके जाने पर अड़े रहे। जिससे क्षुब्ध होकर सीमा ने सोमवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिवारीजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर किया है।